फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष डा. बिंदल ने सराही सेना की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। भारतीय वायु सेना द्वारा पाकिस्तान के आतंकी अड्डों को ध्वस्त करने पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को कभी पूरा नहीं होने दिया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी के गतिशील नेतृत्व में देश की सीमाएं बिल्कुल सुरक्षित हैं। जिस प्रकार प्रधानमंत्री द्वारा आतंकवाद को मिटाने के लिए प्रभावी पग उठाए गए हैं वे अपने आप में अद्वितीय हैं और उसका पूरे विश्व में सम्मान हुआ है। डॉ. बिंदल ने भारतीय वायुसेना को शौर्य पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि वायु सेना ने पाकिस्तान की सीमा में जाकर जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी ठिकानों को 21 मिनट मे ढेर कर दिया। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए एकजुट होना होगा तथा भारत माता की रक्षा करने के लिए मानसिक तौर से तैयार होना होगा।
विज्ञापन

भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकवादी ठिकानों को तबाह करने के साहसिक कार्य की प्रशंसा करते हुए जिला भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो कहा उसे सिद्ध किया। उन्होंने कहा कि देश ने 40 सीआरपीएफ जवानों की हत्या का बदला ले लिया है। उन्होंने कहा कि हमें भारतीय सेना पर गर्व है। भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष दीनदयाल वर्मा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी प्रतिभा कौशिक, ओपी सैनी, कुलदीप ठाकुर और देवेंद्र अग्रवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने पाकिस्तानी आतंकवादियों की कमर तोड़ दी है।
राजकीय सेवानिवृत्त अध्यापक संगठन जिला सिरमौर ने भारतीय वायु सेना द्वारा पीओके में की गई कार्रवाई को सराहनीय बताया है। प्रधान दलीप सिंह वर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान नीना कौशिक, महासचिव देवी चंद शास्त्री, योगराज गुप्ता, मधुबाला, संतराम शर्मा, यशपाल, वेद प्रकाश, प्रेमलता कश्यप आदि ने कहा कि यह कार्रवाई पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने इस निर्णय के लिए देश के कुशल नेतृत्व की भी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें