फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों के कारण मकान को खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों से मकान को खतरा
विज्ञापन

मझौटली में पीड़ित परिवार पंचायत घर की शरण में
डीसी को पत्र सौंप कर मकान बचाने की लगाई गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। बारिश के कारण भूस्खलन से गिर रहे पत्थरों के कारण पच्छाद क्षेत्र की लाना बांका पंचायत के मौजा मझौटली में एक मकान को खतरा पैदा हो गया है। यहां चन्हालग रोड पर पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों के कारण इस घर में रह रहे लोगों को जान का भी डर बना हुआ है। हैरानी की बात यह है कि पंचायत और लोनिवि ने घर को सुरक्षित करने के उपाय ढूंढने की बजाए यहां रह रहे लोगों को पंचायत घर में रहने की जगह देकर अपना पिंड छुड़ा लिया है, जिससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मौजा मझौटली में चन्हालग रोड पर रघुवीर सिंह, जय सिंह और नरेश कुमार के परिवार एक मकान में रह रहे हैं। इनमें 13 सदस्य शामिल हैं। पिछले कुछ दिन से पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिर रहे हैं, जिससे उनके मकान को खतरा पैदा हो गया है। रघुवीर सिंह ने बताया कि यदि लोनिवि सड़क पर आए मलबे को साफ कर दे और वहां पड़े बड़े पत्थरों को पहाड़ी के साथ करवा दे तो ऊपर से पत्थर गिरने रुक सकते हैं। उन्होंने बताया कि विभाग और पंचायत ने ऐसा करने की बजाय उन्हें पंचायत घर की चाबी दे दी है। वे सभी उसी में रह रहे हैं लेकिन खाना बनाने के लिए घर ही जाना पड़ता है। उस दौरान एक आदमी छाता लेकर रखवाली करता है। उन्होंने बताया कि उन्हें यह जमीन भूमिहीन होने के नाते मिली थी। अब वह कहीं और मकान भी नहीं बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनके मकान को पत्थरों से होने वाले नुकसान से बचाया जाना चाहिए। इस संदर्भ में पीड़ित परिवार ने नाहन में एक पत्र उपायुक्त सिरमौर ललित जैन को भी सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें