फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक-बाइक की टक्कर में 2 बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक और बाइक की टक्कर में दो घायल
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। हरियाणा सीमा के समीप लालढांग में ट्रक और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल पांवटा लाया गया। इनमें से एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे नाहन रेफर किया गया लेकिन उसके परिजन उसे यमुनानगर ले गए। दोनों राज्यों की टीमें भी अस्पताल पहुंच गई हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक हरियाणा के जगाधरी निवासी आकाश गुप्ता (35) पुत्र अनिल गुप्ता और विक्की (32) पुत्र रामपाल बाइक पर सवार थे। लाल ढांग के समीप एक ट्रक के साथ उनकी टक्कर हो गई। इस हादसे में वे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस की सहायता से पांवटा अस्पताल लाया गया। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजीव चौहान ने एक घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे नाहन रेफर कर दिया लेकिन दोनों घायलों के परिजन उन्हें हरियाणा के यमुनानगर में ले गए। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि जिस राज्य की सीमा के भीतर यह हादसा हुआ है। उसी राज्य की पुलिस टीम इसकी जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें