फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाधन तो आया नहीं, सफेद धन भी पहुंच गया विदेश: गंगूराम

विज्ञापन
विज्ञापन
काला धन आया नहीं, सफेद भी पहुंचा विदेश : गंगूराम
विज्ञापन

सराहां में केंद्र और प्रदेश सरकार पर बरसे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद युवा कांग्रेस और दलित सेल की बैठक वीरवार को सराहां में आयोजित हुई। इस मौके पर पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सभी पोलिंग बूथों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक के बाद पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर ने कहा कि जब से केंद्र में मोदी सरकार सत्ता में आई, भाजपा शासित प्रदेशों में दलित, आदिवासियों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार बढ़ा है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों और प्रदेश सरकार की नाकामियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार का चाल-चरित्र और चेहरा लोगों को दिख गया है। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने वादा किया था कि वह विदेशों में काले धन को वापस लाएंगे। वापस लाने की बात तो छोड़ो, उल्टा देश का सफेद धन विदेशों में चला गया है। भारत से ललित मोदी, नीरव मोदी और विजय माल्या जैसे कई लोग देश का सफेद धन लूटकर बाहर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि देश में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। महंगाई आसमान छू रही है। डीजल-पेट्रोल के दाम दिनप्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने छह महीनों में ही 3800 करोड़ का कर्ज ले लिया है। जबकि, आने वाले वित्तीय वर्ष 2018 में 1500 करोड़ और ऋण लेने की तैयारी चल रही है। छह महीनों में प्रदेश में विकास को ग्रहण लग गया है। पूर्व सरकार के समय में हुए कार्यों के उद्घाटन किए जा रहे हैं और घोषणाएं भी खोखली साबित हो रही हैं। उन्होंने पच्छाद के विधायक से पूछा कि छह महीने में उन्होंने पच्छाद इलाके का क्या विकास करवाया? इस मौके पर श्यामलाल फरमाहे, देवेंद्र भंडारी, सूरत राम रवाल, पंचायत समिति अध्यक्ष उषा तोमर, राजेंद्र शर्मा, सीमा अत्री, नरेंद्र टूटेजा, दौलतराम, पूर्ण सिंह, राजेश ठाकुर समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें