फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाअंब क्षेत्र में थम नहीं रहे साइबर क्राइम के मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाअंब में नहीं थम रहे साइबर क्राइम के मामले
विज्ञापन

कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में साइबर क्राइम के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन लोग इसके शिकार हो रहे हैं, जो चिंता की बात है। हैरत की बात यह है कि पुलिस विभाग ने साइबर क्राइम को लेकर कई जागरूकता अभियान चलाए हैं। मीडिया के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद इस तरह के मामले बढ़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस विभाग लोगों को अपने खातों, आधारकार्ड, एटीएम कार्ड की जानकारी किसी से शेयर न करने की हिदायत तक दे चुका है। इसके अलावा फोन पर आने वाले लॉटरी या इनाम निकलने वाले जैसे संदेशों के झांसे में न आने की हिदायतें बार-बार दी जाती रही हैं। फोन कॉल या मैसेज के बाद लोग हजारों-लाखों रुपये ऐसे खातों में जमा करवा रहे हैं, जिनकी उन्हें किसी तरह की जानकारी तक नहीं है। गौरतलब है कि दर्जनों मामलों में जहां पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है, वहीं अधिकतर लोग ठगी का शिकार होने के बाद शर्म के बाद पुलिस के पास जाते ही नहीं हैं। कालाअंब पुलिस थाना प्रभारी संजय शर्मा ने कहा कि लोगों को बार-बार साइबर क्राइम पर जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी के पास कॉल या मैसेज आ भी जाए तो उन्हें नजदीकी पुलिस थाना में जाकर इसकी जांच करवा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें