फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ाना में पानी, मंडी गांव दो माह से प्यासा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सराहां (सिरमौर)।
पच्छाद क्षेत्र की मछलाहं उठाऊ पेयजल योजना से मंडी गांव के करीब डेढ़ दर्जन परिवारों को पानी न मिलने से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दो माह से ग्रामीणों को नियमित पानी नहीं मिल रहा। समस्या को लेकर महिलाओं का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को सहायक अभियंता कार्यालय सराहां में शिकायत लेकर पहुंचा।
मंडी गांव की स्नेहलता, कमला देवी, आशा देवी, सीता देवी, सरोज देवी, कमलेश, नीलम, सुषमा, परीक्षा देवी, जीत सिंह व अंकुश कुमार इत्यादि ने बताया कि उनके गांव मंडी को मछलाहं उठाऊ पेयजल योजना से जोड़ा गया है लेकिन पिछले दो महीने से उन्हें पानी नहीं दिया जा रहा है। महिलाओं ने बताया कि मंडी के साथ लगते खड़ाना गांव को प्रतिदिन पानी की आपूर्ति की जा रही है। जबकि, उन्हें बिना पानी के रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनके गांव को पुरानी लाइन से जोड़ा गया है। इससे ग्रामीणों को पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इस समस्या को लेकर वह उपायुक्त सिरमौर से भी मिलेंगी।
विज्ञापन

उधर, सहायक अभियंता सुभाष चौहान ने बताया कि पानी की समस्या का मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। फिर भी इस मामले में अधीनस्थ अधिकारियों को पानी की समस्या के निदान के निर्देश दे दिए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें