फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता तक पहुंचाएं 100 दिनों की उपलब्धियां: सुखराम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि प्रदेश में सरकार कार्यकर्ताओं की मेहनत से बनी है। बूथ स्तर पर काम किया गया। प्रदेश सरकार के 100 दिनों के सफल कार्यों को जनता तक पहुंचाएं। लोस चुनाव के लिए कार्यकर्ता कमर कस लें ताकि केंद्र में फिर से मजबूत सरकार बनाई जा सकें। विधायक शनिवार को पांवटा मंडल की दो दिवसीय आवासीय बैठक में संबोधित कर रहे थे।
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भाजपा देवेंद्र चौधरी ने की। उन्होंने बैठक में मंडल की गतिविधियां कार्यकर्ताओं के समक्ष रखी। विस चुनाव में सभी बूथों की विस्तृत समीक्षा बैठक में की गई। कार्यकर्ताओं से सभी संचालित योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। इससे पहले 2 दिवसीय आवासीय बैठक में मंडल उपाध्यक्ष हितेंद्र कुमार ने राजनीतिक प्रस्ताव सभा में रखा जिसका अनुमोदन प्रदेश युवा मोर्चा कार्यसमिति सदस्य चरणजीत चौधरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में कार्यकर्ताओं ने ध्वनिमत से प्रस्ताव की सराहना की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष तोमर, मंडल महामंत्री अरविंद गुप्ता, अजय मेहता, रछपाल सिंह, दिनेश चौधरी, हितेंद्र कुमार, मोहन सहोता, महिला मोर्चा अध्यक्ष पांवटा शिवानी वर्मा, सपना गोयल, बेनजीर, पवन चौधरी, शमशाद अली, शगीर अहमद, राजेश कुमार, केहर चौधरी, बलबीर चौहान, रोहित चौधरी, चरणजीत सिंह, सुनील परमार और सरवण कुमार समेत भाजपा मंडल व बूथों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें