फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई परीक्षा केंद्रों में फ्लाइंग स्क्वायड की दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन / पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला सिरमौर के 130 परीक्षा केंद्रों में बुधवार को हजारों छात्रों ने सुबह व शाम के सत्र में परीक्षा दी। इस दौरान नकल का कोई मामला सामने नहीं आया। परीक्षार्थियों में काफी उत्साह देखा गया। परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते ही छात्र-छात्राएं पर्चे पर एक दूसरे से सवाल जवाब पूछते नजर आए।
बुधवार को फ्लाइंग स्क्वायड ने सिरमौर के दुर्गम क्षेत्रों में चार परीक्षा केंद्रों पर दबिश दी लेकिन इस दौरान कोई भी बच्चा नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया। फ्लाइंग स्क्वायड ने सुबह के सत्र में राजगढ़ के पबियाना, भूईरा व सनियो दीदग परीक्षा केंद्रों में दबिश दी। इन केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों का इंतजाम किया गया था। शाम के सत्र में नौहराधार परीक्षा केंद्र जांचा गया।
विज्ञापन

वहीं, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांवटा में 10वीं कक्षा की हिंदी परीक्षा शुरू होने से पहले कुछ परीक्षार्थी सीटिंग प्लान को लेकर असमंजस में दिखे लेकिन पांवटा परीक्षा केंद्र से सुपरिंटेंडेंट ने तुरंत परीक्षार्थियों की समस्या को दूर कर दिया। जानकारी के अनुसार कन्या स्कूल में अन्य कुछ निजी स्कूलों का भी परीक्षा केंद्र है। सुबह कुछ परीक्षार्थियों को सीटिंग प्लॉन में दिक्कतें आ रही थीं। पांच मिनट तक ये परीक्षार्थी अपने कमरे को ढूंढते रहे।
विज्ञापन

उधर, कन्या स्कूल के सुपरिंटेंडेंट जीवन जोशी ने बताया कि तुरंत परीक्षार्थियों की दिक्कतें दूर कर दी गई थीं। परीक्षा शुरू होने से पहले सभी परीक्षार्थियों को निर्धारित सीटिंग प्लान के अनुसार उनकी सीट पर बैठा दिया गया था।
-----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें