फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश और बर्फबारी से बिजली गुल, बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
electricity demo pic
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

संगड़ाह (सिरमौर)।
जनपद सिरमौर के गिरिपार इलाके की कई पंचायतों में भारी बारिश और बर्फबारी के कारण बिजली गुल रही। रविवार रात चली तेज हवाओं से 11 बजे के बाद क्षेत्र के सैकड़ों गांव में अंधेरा पसर गया। सोमवार सुबह करीब 9 बजे ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति तो बहाल कर दी गईं लेकिन दिनभर बिजली की आंख मिचौली चलती रही। इससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन के चलते कई लोग अलाव तापते नजर आए। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं निचले क्षेत्र भी ठंड की चपेट में आ गए हैं। बिजली गुल होने के कारण कई लोगों को हीटर व अन्य सुविधाएं नहीं मिल पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
स्कूल नहीं पहुंचे बच्चे
शीतकालीन अवकाश वाली पाठशालाओं में सोमवार से ही नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो गया लेकिन बर्फबारी होने के कारण सत्र के पहले दिन ही कई स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति न के बराबर रही। कुछ पाठशालाओं में तो शिक्षकों की उपस्थिति भी कम ही देखने को मिली। जिला सिरमौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों की शीतकालीन अवकाश वाली पाठशालाओं में बच्चों के लिए ठंड से निपटने के लिए कोई भी इंतजाम नहीं हैं। ऐसे में ठंड के चलते अधिकतर बच्चे पाठशालाओं से नदारद ही रहते हैं।
------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें