फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उबड़-खाबड़ सड़क पर दांव पर जिंदगी

विज्ञापन
फिलहाल बनी सड़क की गुणवत्ता दिखाते लोग।
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सराहां (सिरमौर)।
फागला-वासनी-बड़ू साहिब वाया चमेंजी संपर्क मार्ग की हालत बदतर हो गई है। 90 के दशक में बनी इस सड़क से वर्ष 2013 में बडू साहिब को जरूर जोड़ा गया लेकिन इस सड़क पर सफर करना जान जोखिम में डालने से कम नहीं। एससीपी योजना के तहत किश्तों में तैयार हुई यह सड़क जगह-जगह से उबड़-खाबड़ हो गई है। कहीं पर चौड़ाई कम होने की वजह से हादसों का खतरा है तो कहीं सड़क पर पड़े गड्ढे जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं।

बरसात के बाद विभाग ने इस सड़क पर पड़े गड्ढों को गहरी नालियों को तक नहीं भरा। इस वजह से खासकर छोटे वाहनों का चलना जोखिम भरा हो गया है। इसी वर्ष इस सड़क पर चलने वाली बस का रूट सराहां-चमेंजी को खैरी-बडू साहिब तक किया गया है। बस चलने से पूरे पच्छाद के लोगों को बडू साहिब पहुंचने के लिए यह सबसे छोटा मार्ग है लेकिन रास्ते की खस्ताहालत की वजह से यहां लोगों की जान खतरे में है।
विज्ञापन


चमेंजी पंचायत की प्रधान रीता ठाकुर, भूपेंद्र ठाकुर, राकेश ठाकुर, रत्न सिंह ठाकुर और चतर सिंह का कहना है कि यह सड़क फागला से लेकर सोड़ा दयाड़ी तक खराब हो गई है। वर्ष 2011 में इस सड़क को चमेंजी से आगे जबयाणा को जोड़ने का कार्य शुरू किया गया था। जो वर्ष 2013 में पूरा हो गया। इस सड़क निर्माण में ग्रेड को दर किनार किया गया है। नतीजतन इस सड़क में कैंची मोड़ ज्यादा होने और कई जगह सड़क के तंग होने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। सड़क इतनी खतरनाक हो गई है कि लोग बस में सफर से भी कतराते लगे हैं। यही नहीं बड़ू साहिब से वासनी की तरफ आते समय कई बार तो सड़क की खड़ी चढ़ाई में छोटे वाहनों तक को धक्का लगा कर चढ़ाना पड़ता है।
विज्ञापन


लोगों ने मांग की है कि इस सड़क को जल्द से जल्द ठीक किया जाए। उधर, लोनिवि के डिलमन में तैनात एसडीओ प्रेम नरवाल ने बताया कि सड़क एससीपी योजना के तहत बनाई जा रही है। इसके तहत इस पर सीडी वर्क, सड़क को चौड़ा करना और सोलिंग आदि कार्य किया जा रहा है। इस पर सोलिंग बिछाने और टारिंग का कार्य शुरू किया जा रहा है। कुछ हिस्से के टेंडर हो गए हैं तो कुछ के होने बाकी है। जल्द ही गड्ढों और सड़क पर बारिश से पड़ी नालियों को भरा जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें