614 people vaccinated with corona vaccine in 23 center of sirmaur
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले में बुधवार को 614 लोगों को कोरोनो से बचाव का टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर टीकाकरण के लिए 23 केंद्र बनाए गए थे। जानकारी के अनुसार 12 से 14 वर्ष के 141 बच्चों को कार्बेवैक्स का टीका लगाया गया। 15 से 17 वर्ष के 75 किशोरों को कोवैक्सीन लगाई गई।
18 से 44 वर्ष के 151 और 45 से 60 वर्ष के 79 लोगों को कोविशील्ड की पहली और दूसरी डोज लगाई गई। इसके अलावा 60 वर्ष से ऊपर की आयु के 168 बुजुर्गों को बूस्टर डोज लगाई गई।
सिरमौर जिले में अब तक 9,82,265 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जा चुका है। कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. निसार अहमद ने बताया कि बुधवार को 614 लोगों को कोविड से बचाव का टीका लगाया गया है। टीकाकरण अभियान जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से टीकाकरण और सैंपलिंग की अपील की है।