सैनधार के कोटला मोलर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान मौजूद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी।
सचित्र एनसीडी शिविर में जांचा 60 लोगों का स्वास्थ्य
नाहन (सिरमौर)। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान शुक्रवार को सैनधार इलाके की ग्राम पंचायत पराड़ा और कोटला मोलर में गैर संक्रामक (एनसीडी) रोगों की जांच के लिए शिविर लगाया गया।
इस मौके पर 60 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान तीन लोगों में जरूरत से ज्यादा शुगर और चार मरीज उच्च रक्तचाप से पीड़ित मिले।
इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों की जांच के साथ-साथ 25 लोगों की आभा आईडी भी बनाई। बीएमओ डाॅ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से एनसीडी शिविर लगाए जा रहे हैं। इसके साथ-साथ आभा आईडी भी बनाई जा रही है।