फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: जिले में पांचवीं और आठवीं कक्षा के बच्चों की रि-अपीयर परीक्षा आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

जिले में पांचवीं और आठवीं कक्षा के बच्चों की रि-अपीयर परीक्षा आज से
पांचवीं की 30 मई तक और आठवीं की 4 जून तक आयोजित होगी परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले के विभिन्न शिक्षा खंडों में 26 मई से पांचवीं और आठवीं कक्षा के उन बच्चों की रि-अपीयर परीक्षा होगी, जो अपने पाठ्यक्रम के कुछ विषयों में कमजोर पाए गए थे। ऐसे बच्चों को निदानात्मक कक्षाओं के जरिए सुदृढ़ करने के बाद यह परीक्षा ली जा रही है, ताकि आने वाली कक्षा में ऐसे बच्चों को कोई परेशानी न हो और वह आसानी से अगली कक्षा में पढ़ाई कर सकें।
जानकारी के अनुसार जिले के ग्रीष्मकालीन स्कूलों में 26 से 30 मई तक पांचवीं और 26 मई से 4 जून तक आठवीं की परीक्षा आयोजित होगी। इस परीक्षा को वह बच्चे भी दे पाएंगे जो किसी कारण वश पहले हुई परीक्षा नहीं दे पाए थे। विभाग ने ऐसे बच्चों को पहले ही पहचान करके उनका खाका तैयार कर रखा है जो इस परीक्षा को देंगे।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार पांचवीं कक्षा में अंग्रेजी विषय के 43, गणित विषय के 43 और विज्ञान विषय के 41 बच्चे यह परीक्षा देंगे, जबकि आठवीं कक्षा के अंग्रेजी विषय के 327, गणित विषय के 317 और विज्ञान विषय के 266 बच्चे यह परीक्षा देेंगे।
परीक्षा देने वाले बच्चों में सर्वाधिक बच्चे पांवटा शिक्षा खंड के हैं। पांवटा शिक्षा खंड में पांचवीं के अंग्रेजी, गणित और विज्ञान विषय के 29 बच्चे और आठवीं कक्षा के गणित, अंग्रेजी व विज्ञान विषय के 82 बच्चे यह परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक राजीव ठाकुर ने बताया कि ग्रीष्मकालीन स्कूलों के पांचवीं और आठवीं कक्षा के वह बच्चे जो कुछ विषयों में या तो फेल हुए थे या फिर कमजोर पाए गए थे, उनकी परीक्षा फिर से ली जा रही है। ऐसे बच्चों को पहले निदानात्मक कक्षाएं लगाकर सृदृढ़ किया गया है। उन्होंने बताया कि पांचवीं की रि-अपीयर परीक्षा 26 से 30 मई और आठवीं कक्षा की रि-अपीयर परीक्षा 26 मई से 4 जून तक आयोजित की जाएगी।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें