फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक की हर शाखा में हो हेल्प डेस्क: डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक की हर शाखा में हो हेल्प डेस्क : डीसी
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। उपायुक्त सिरमौर ललित जैन ने शुक्रवार को जिला अग्रणी यूको बैंक की वर्ष 2019-20 के लिए तैयार 2153 करोड़ की वार्षिक ऋण योजना का विधिवत शुभारंभ किया। इस योजना में गत वर्ष की तुलना में नौ प्रतिशत की वृद्धि की गई।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि इस ऋण योजना में 732 करोड़ की राशि कृषि क्षेत्र, 707 करोड़ की राशि एमएसएमई क्षेत्र और 272 करोड़ की राशि अन्य प्राथमिकता क्षेत्र के लिए निर्धारित की गई है जबकि 442 करोड़ की राशि गैर प्राथमिकता क्षेत्र के लिए निर्धारित की गई है। इस मौके पर डीसी ने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बैंक की प्रत्येक शाखा में हेल्प-डेस्क स्थापित किए जाएं, जिससे बैंक में आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उपायुक्त ने बैंकों को ऋण के नियमों का सरलीकरण करने की भी सलाह दी। इस मौके पर अग्रणी बैक प्रबंधक जेपी शर्मा, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक गौरव शर्मा, प्रबंधक अनु सहगल, निदेशक आरसेटी केएस भाटिया, पीएस चौहान, पंकज शर्मा, प्रदीप सिंघल, केडी शर्मा सहित नाहन शहर में कार्यरत विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

---------तन्हा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें