पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के रामपुरघाट में एक स्कूली छात्र सिर पर चलता पंखा गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। जहां पर छात्र का उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुरघाट में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र राहुल (14) पुत्र पप्पी कक्षा में बैठा था। अध्यापक पढ़ाई करवा रहा था कि अचानक छत से चलता पंखा गिर गया जो छात्र के सिर पर गिरा। इससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद अध्यापकों ने छात्र को तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा है कि छात्र के सिर पर 6 के करीब टांके लगे हैं। उधर सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के डॉ. राजीव चौहान ने बताया कि एक स्कूली छात्र के सिर पर पंखा गिरा है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र का उपचार किया जा रहा है।