फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में दो फरवरी तक चलेगा विशेष प्रचार अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
नाटक और गीतों से बताई जाएंगी सरकार की नीतियां
विज्ञापन

जिला में 22 जनवरी से शुरू होगा विशेष प्रचार अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को विशेष प्रचार अभियान के तहत जनता तक पहुंचाया जाएगा। सूचना एवं जन संपर्क विभाग इसके लिए पांचों विस क्षेत्रों में 22 से दो फरवरी तक विशेष प्रचार अभियान चला रहा है। इसके तहत सांस्कृतिक दलों के माध्यम से गीत-संगीत एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से सरकार की नीतियों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त सिरमौर ललित जैन ने बताया कि इस विशेष प्रचार अभियान के अतंर्गत पच्छाद, नाहन और शिलाई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 24-24 जबकि श्री रेणुकाजी, पांवटा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 22-22 स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों विशेषकर जनमंच कार्यक्रम, हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना तथा समाज में नशे से होने वाले दुष्परिणाम के बारे लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें