फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

108 एंबुलेंस स्किड, ईएमटी-पायलेट मामूली घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर के गत्ताधार में वीरवार सुबह 108 एंबुलेंस बर्फ पर स्किड होकर सड़क से बाहर लुढ़क गई। हादसे में ईएमटी और पायलेट को मामूली चोटें आई हैं। एंबुलेंस को भारी नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि हादसे के दौरान एंबुलेंस में कोई रोगी या तीमारदार नहीं था। वहीं, एंबुलेंस चालक और ईएमटी भी हादसे में बाल-बाल बचे। साथ ही एक घर के समीप जहां एंबुलेंस लुढ़की वहां पर भी कोई व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गत्ताधार पीएचसी से स्टेप्नी में पंक्चर लगाने के लिए एंबुलेंस को दुकान की ओर ले जाया जा रहा था। कुछ ही दूरी पर एंबुलेंस बर्फ पर स्किड हो गई। हादसे में ईएमटी विनोद और पायलेट मुकेश को हल्की चोटें आई हैं। इलाके में बढ़ रही हादसों की संख्या के चलते लोग चिंता में हैं। गिरिपार इलाके के खड़कोली में पांच जनवरी को एक निजी स्कूल की बस खाई में गिरने से सात बच्चों समेत आठ की मौत हो गई थी। गिरिपार इलाके में एक के बाद एक दुर्घटना के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में लोग भी दहशत में हैं। इलाके की सड़कें पहले ही काफी तंग हैं। वहीं कई जगह क्रैश बैरियर या फिर पैरापिट आदि भी नहीं लगाए गए हैं, जिससे हादसों को रोका जा सके। 108 एंबुलेंस के जिला प्रभारी गोपाल नेगी ने बताया कि बर्फ पर स्किड होकर एंबुलेंस सड़क से बाहर लुढ़की है। उन्होंने बताया कि ईएमटी और पायलेट दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें