फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर में बंद रही दवाइयों की दुकानें, परेशान हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन दवाई की बिक्री खतरनाक फैसला : प्रमोद गर्ग
विज्ञापन

पांवटा साहिब/ ददाहू/ शिलाई (सिरमौर)। केमिस्टों की प्रदेशव्यापी हड़ताल का जिला सिरमौर में व्यापक असर देखने को मिला। जिला मुख्यालय नाहन के अलावा पांवटा साहिब, ददाहू, शिलाई, राजगढ़, संगड़ाह आदि इलाकों में दवाइयों की दुकानें बंद रहीं। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सरकारी दुकानों के आगे लोगों की खासी भीड़ देखी गई।
विज्ञापन

ददाहू में हालांकि रोगियों को अधिकतर दवाइयां अस्पताल के अंदर से ही दी गईं, लेकिन कुछ जरूरी इंजेक्शन और सिरप आदि लेने के लिए रोगियों को यहां-वहां भटकते देखा गया। ददाहू में केमिस्टों की आधा दर्जन के करीब दुकानें हैं जो शुक्रवार को पूरा दिन बंद रहीं। नाहन में भी तमाम दुकानें बंद रहीं। लोगों को अमृत फार्मेसी, सरकारी डिस्पेंसरी और सिविल सप्लाई की दुकान से दवाइयां मुहैया करवाई गईं। ड्रग्स एंड केमिस्ट एसोसिएशन पांवटा के प्रधान प्रमोद गर्ग, महासचिव सतीश शर्मा और प्रेस सचिव अजीतपाल सिंह चौधरी का कहना है कि दवाइयों की ऑनलाइन बिक्री खतरनाक फैसला साबित हो सकता है। इससे जीवन रक्षक दवाइयों का भी गलत इस्तेमाल संभव है। पांवटा इकाई ने समय रहते इस फैसले पर फिर से विचार करने का आग्रह किया है। हिप्र फार्मासिस्ट संघ पूर्व प्रधान वेद प्रकाश कौशिश ने कहा कि भारत बंद का सभी केमिस्टों ने समर्थन किया है। ऑनलाइन दवाइयां मंगवाने से इसका जमकर दुरुपयोग होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें