फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर बूथ पर 10 महिलाओं को जोड़े अपने साथ: रेखा तोमर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। भाजपा महिला मोर्चा के नाहन मंडल की एक बैठक नाहन में आयोजित हुई जिसमें भाजपा मंडल नाहन के प्रधान दीन दयाल वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा प्रधान रेखा तोमर ने की। इस अवसर पर जिला महामंत्री विशाल तोमर व पार्षद प्रदीप विज विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में लोकसभा चुनावों को लेकर मंथन किया गया। रेखा तोमर ने सभी महिला सदस्यों से केंद्र सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वह सभी बूथ को मजबूत करने के लिए जुट जाएं। हर बूथ पर 10 ऐसी महिलाओं को अपने साथ जोड़ें जो कि सक्रिय हों। लोगों, विशेषकर महिलाओं के बीच उनकी अच्छी पैठ हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर महिला सदस्यों ने भी अपने विचार प्रकट किए। महिला सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान शीला जोशी, शांति देवी, पूजा तोमर, अलका गर्ग, कृष्णा शर्मा, रजनी कालिया, अनु शर्मा, शांति देवी, मीरा वर्मा, बीडीसी मेंबर स्नेह लता, कमलेश, नीना, प्रवीण, अनीता आदि महिला सदस्य उपस्थित रहीं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें