फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय एथलेटिक स्पर्धा 21 को नाहन में

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन के चंबा मैदान में 21 मई को जिला भर से आए एथलेटिक्स खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में पसीना बहाएंगे। एथलेटिक्स महासंघ जिला सिरमौर, नाहन के चंबा मैदान में 21 मई को जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है जो कि लड़के व लड़कियों के वर्ग में खेली जाएंगी।
संघ के महासचिव रविंद्र पंवार ने बताया कि इस जिला स्तरीय स्पर्धा में अंडर-19 वर्ग में 100, 200 मीटर दौड़, शॉटपुट व लाँग जंप स्पर्धा होगी। जबकि अंडर-16 वर्ग में 100, 200, 400, 1000 मीटर दौड़ व शॉटपुट व लाँग जंप स्पर्धा होगी। वहीं अंडर-18 वर्ग में खिलाड़ी 100, 200, 400, 800, 1500, 3000 मीटर दौड़ व शॉटपुट व लाँग जंप में भाग लेंगे।
विज्ञापन

इसी प्रकार अंडर-20 वर्ग में 100, 200, 400, 800, 1500, 5000 मीटर दौड़ और लॉँग जंप व शॉटपुट की स्पर्धाएं होंगी। जबकि 20 वर्ष से ऊपर के प्रतिभागी 100, 200, 400, 800, 1500, 5000 मीटर दौड़ और लाँग जंप व शॉटपुट में हिस्सा लेंगे। यह एक खुली स्पर्धा होगी।
विज्ञापन

रविंद्र पंवार ने बताया कि इस स्पर्धा में जो खिलाड़ी एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के स्टेंडर्ड टाइम में क्वालीफाई करेंगे। उनका चयन राज्यस्तरीय स्पर्धा के लिए किया जाएगा। प्रतियोगिता सुबह ठीक 9 बजे शुरू होगी। इस जिला स्तरीय स्पर्धा में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी दो फोटो, आधार कार्ड, दसवीं के प्रमाण पत्र की छाया प्रति अपने साथ लेकर आएं। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए संघ के महासचिव से 98054-90722 पर संपर्क कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें