फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बियोंग में दी मसाला उत्पादों बारे जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

संगड़ाह (सिरमौर)।
डॉ. वाईएस परमार उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी की ओर से शुक्रवार को संगड़ाह के बियोंग गांव में एक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विश्वविद्यालय के चार विशेषज्ञों ने किसानों को प्रमुख मसाला फसलों अदरक, लहसुन, धणिया, मैथी, हल्दी, जीरा व मिर्च आदि की पैदावार के बारे जानकारी दी।
विश्वविद्यालय के बीज विज्ञान एवं तकनीकी विभाग की ओर से मसाला एवं सुपारी निदेशालय कालीकट (केरल) के सौजन्य से एमआईडीएच परियोजना के अंतर्गत आयोजित इस शिविर में आधुनिक खेती के बारे जानकारी दी गई। बीज विज्ञान विशेषज्ञ एवं विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष कुमार शर्मा ने मसाला फसलों की खेती के लिए उन्नत किस्म के बीज कैसे तैयार करने की विधि बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में उगाई जाने वाली फसलें मैदानी क्षेत्रों के मुकाबले बहुगुणी व उपयोगी है। कीट विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. आरएस राणा ने फसलों को लगने वाले कीटों, पादप रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र कुमार भरत ने सब्जियों, फूलों व फलों में लगने वाले प्रमुख रोगों की पहचान व उनकी रोकथाम बारे जानकारी प्रदान की।
------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें