अमर उजाला ब्यूरो
कालाअंब (सिरमौर)।
औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में हरियाणा से सटी सीमा पर स्थित कोटला गांव में दुकान की आड़ में शराब का गोरखधंधा चलाने वाले को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने दुकान में छापामार कर देसी शराब की 47 बोतलें भी बरामद की हैं। पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मीरपुर कोटला निवासी रामचंद लंबे समय से अपनी करियाने की दुकान में अवैध रूप से शराब बेचने का धंधा कर रहा था। सोमवार देर शाम कालाअंब पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उक्त व्यक्ति की दुकान में छापा मारकर तीन पेटी देसी शराब की बरामद की। तीन पेटियों में कुल 47 बोतल देसी शराब थी।
एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि उक्त व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से शराब का धंधा किया जाने की सूचना मिली थी जिस पर त्वरित कार्रवाई की गई। आगे भी नशे के खिलाफ मुहिम जारी रहेगी।
-----------------