फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेड़ी ने चला दी स्कूल बैन, बच्चों में मची अफरातफरी

विज्ञापन
police logo
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा के बद्रीपुर वार्ड-5 में स्थित एक निजी स्कूल में मंगलवार दोपहर को हड़कंप मच गया। दोपहर को स्कूल गेट के पास वैन में बच्चों को बिठाया जा रहा था। इस बीच वैन चालक शौचालय गया। अचानक एक नशेड़ी वहां पहुंचा और गाड़ी में घुसकर स्टार्ट कर उसे भगा ले गया। इससे बच्चों में हड़कंप मचा। बच्चे चिल्हाने लगे। अफरातफरी के इस माहौल के बीच स्कूल की शिक्षिका और बच्चों ने शोर मचाया। इसके बाद कुछ दूरी के बाद उसे दबोच लिया गया। लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। बद्रीपुर स्थित स्कूल प्रबंधन ने पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है।


स्कूल प्रबंधन के अनुसार करीब 12 बजे स्कूली बच्चों को वैन में बिठाया जा रहा था। अभी 5 बच्चे ही वैन में बैठे थे। स्कूल की एक अध्यापिका बच्चों को स्कूल परिसर से वैन में बिठा रही थी। दूसरी शिक्षिका सभी बच्चों के नाम दर्ज कर रही थी। इस बीच वैन चालक स्कूल परिसर के भीतर बने शौचालय को गया। जल्दबाजी में वह गाड़ी की चाबी लगी छोड़ गया। इस बीच गली से गुजर रहे एक नशेड़ी युवक ने गाड़ी में बैठकर उसे आगे चलाना शुरू कर दिया जिससे स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

स्कूल टीचर और वैन में बैठे 5 बच्चों ने शोर मचाना शुरू किया। नशेड़ी स्कूल गेट से करीब करीब 50 मीटर दूर तक वैन ले गया। इसी बीच शोर सुन कर बाइक पर जा रहे दो युवकों ने वैन के आगे गाड़ी लगा दी। वैन चालक को उतार कर पकड़ लिया और उसकी धुनाई भी कर दी। इस बीच पुलिस को सूचित कर दिया।
विज्ञापन



स्कूल के मालिक व प्रधानाचार्य ने युवक से वैन दौड़ाने के बारे में पूछा तो नशेड़ी ने कहा कि चालक ने ही तो साइड में पार्क करने को बोला था। जबकि स्कूल वैन चालक का कहना है कि वह नशेड़ी युवक को नहीं जानता है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। तलाशी पर पुलिस को आरोपी युवक की जेब से नशीला सूंघने वाला पदार्थ भी मिला है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। गिरिपार निवासी आरोपी युवक अजय कुमार(29) का मेडिकल करवाया गया है। छानबीन चल रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें