फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूड़धार में साल का पहला हिमपात

विज्ञापन
snowfall
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन/ नौहराधार (सिरमौर)।
लंबे समय बाद मंगलवार को आखिरकार मेघ बरस ही गए। पहाड़ों पर बर्फबारी और दोपहर बाद शुरू हुई हल्की बूंदाबांदी से जिला सिरमौर शीतलहर की चपेट में आ गया है। जिला के मैदानी इलाके भी कड़कड़ाती ठंड से अछूते नहीं रहे। सूखे जैसी स्थिति से निपटने के लिए सिरमौर के किसान व बागवान काफी समय से बारिश का इंतजार कर रहे थे।

मंगलवार सुबह मौसम साफ होने पर किसी को उम्मीद नहीं थी कि बारिश होगी लेकिन दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। देखते ही देखते बादलों के घिरे आसमान से बारिश की फुहारों ने हर दिल को खुश कर दिया। बारिश की हल्की फुहारों से किसान-बागवान गदगद हुए तो सूखी ठंड का सामना कर रहे लोगों ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जिला सिरमौर के प्रसिद्घ धार्मिक स्थल चूड़धार में मंगलवार को शाम तक 2 फीट तक ताजा हिमपात हुआ। इस साल का यह पहला हिमपात है। इसके अलावा नौहराधार, गत्ताधार, चांदपुरधार, हरिपुरधार आदि क्षेत्रों में भी ताजा हिमपात के समाचार प्राप्त हुए हैं। जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश से ठिठुरन बढ़ गई है।
-------------
बाक्स
किसानों के चेहरों पर लौटी रौनक
बारिश और बर्फबारी से किसानों व बागवानों के चेहरों की रौनक लौट आई है। उधर, बागबानी व कृषि विशेषज्ञों की मानें तो यह बारिश व बर्फबारी लहसुन, प्याज व गेहूं की फसल के साथ-साथ बागवानी के लिए संजीवनी साबित होगी। अभी तक किसान सूखे जैसी स्थिति का सामना कर रहे थे। कृषि विभाग ने सूखे से 40 फीसदी फसलें प्रभावित होने का अनुमान लगाया है। वहीं बागवानों के लिए इन दिनों फलदार पौधों के लिए गड्ढे तैयार करने के लिए सबसे अनुकूल समय हैं। उधर, चूड़धार सेवा समिति के प्रबंधक बाबूराम शर्मा ने बताया कि चूड़धार में 2 फीट तक ताजा हिमपात हुआ है। मंगलवार रात को भी बर्फबारी के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन

------------
ये मार्ग रहे बर्फबारी से बंद
मौसम की अचानक करवट के बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से आधा दर्जन से अधिक सड़क मार्ग बंद हो गए हैं। दोपहर बाद क्षेत्र में हुए ताजे हिमपात से सोलन-मीनस, पालर-पीड़ियाधार-नौहराधार, हरिपुरधार-संगड़ाह, नौहरधार-हरिपुरधार, हरिपुरधार-रोनहाट, हरिपुरधार-कुपवी, नौहराधार-पुनरधार सड़क मार्ग बंद हो गए हैं। इससे क्षेत्र का शेष सिरमौर से संपर्क टूट गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें