अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
नेपाल में हुई एशिया कप पेसपालो में इंडिया को महिला वर्ग व मिक्स्ड इवेंट टीम में खिताब दिलाने वाली कप्तान शालू शर्मा व प्रकाश ठाकुर का पांवटा पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इंडियन टीम की कप्तान ने कहा कि एशिया चैंपियनशिप जीतने के बाद अब उनकी विश्वकप पर नजर है। 2019 में होने वाले विश्वकप में भारत की जीत उनका लक्ष्य है। इसके लिए अभी से कठिन परिश्रम किया जा रहा है। शालू मंगलवार को पांवटा पहुंची। यहां पहुंचने पर उसका जोरदार स्वागत किया गया।
‘अमर उजाला’ से खास बातचीत में शालू ने कहा कि इंडिया टीम ने पेसपालो एशिया कप 2018 में गोल्ड मेडल जीत लिया है। अब हिमाचल या राजस्थान में सीनियर नेशनल कप जून 2018 में होगा। एशिया कप के लिए कैंप में 4 ट्रेनर्स फिनलैंड से आए थे। वहां पर पेसापालो नेशनल व काफी चर्चित खेल भी है। वर्ष 2019 में इंडिया व ऑस्ट्रेलिया में 2022 में वर्ल्ड कप होना है। अब प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है। टीम में चयन को खिलाड़ी आगे आ रहे हैं। अभी हिमाचल में इस खेल का प्रचलन काफी कम है।
हिमाचल इकाई के प्रधान सोमदत्त शर्मा अध्यक्ष व अनुज शर्मा महासचिव के नेतृत्व में खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इस अवसर पर पांवटा नगर परिषद के पार्षद धनवीर कपूर, माता कुसुमलता, उर्मिला देवी मौसी, गोपाल ठाकुर, टिका राम व भीम सिंह शामिल रहे।
--------------