फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन में जच्चा-बच्चा को मिलेगा स्पेशल वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
सिरमौर वासियों के लिए अच्छी खबर है। डॉ. यशवंत सिंह मेडिकल कॉलेज नाहन में अब जच्चा-बच्चा के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस चिकित्सा सेवा मुहैया करवाई जाएगी। केंद्र सरकार ने यहां के लिए मातृ-शिशु अस्पताल की मंजूरी दी है। लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस भवन में तमाम सुविधाएं होंगी।
बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से इसका शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने नाहन मेडिकल कॉलेज के लिए बनने वाले नए भवन का भी शिलान्यास किया।
विज्ञापन

नाहन मेडिकल कॉलेज के लिए 500 बिस्तर वाले नए अस्पताल भवन का निर्माण किया जाना है। इस पर लगभग 190 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। वहीं, दूसरी ओर 50 बिस्तर वाले मातृ शिशु अस्पताल का भी शिलान्यास हुआ है। इस अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर, लेबर रूम, चाइल्ड वार्मर समेत कई आधुनिक मशीनें भी लगाई जाएंगी। यहां तक कि गर्भवती महिलाओं के लिए अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी इसी वार्ड में उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

उधर, वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जहां शिमला में मुख्यमंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बटन दबाया वहीं नाहन स्थित बचत भवन में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया। डॉ. राजीव बिंदल ने इस अवसर पर कहा कि केंद्र सरकार ने सिरमौर के लोगों के लिए सौगात दी है। दोनों योजनाओं के पूर्ण होने पर यहां की स्वास्थ्य सुविधाओं में और इजाफा होगा। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन, जिला प्रशासन के अधिकारी, भाजपा और कांग्रेस से जुड़े नेता भी उपस्थित रहे।
----नाहन में जच्चा-बच्चा को मिलेगा स्पेशल वार्ड
मेडिकल कॉलेज में 500 बैड का बनेगा अस्पताल
आधुनिक सुविधा से लैस होगा मातृ-शिशु अस्पताल
वीडियो कांफ्रेंसिंग से जेपी नड्डा ने किया शिलान्यास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें