बीबी जीत कौर स्कूल में 500 से अधिक बच्चों के दांतों की जांच
पांवटा साहिब। बीबी जीत कौर स्मारक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब में 500 से अधिक बच्चों के दांतों की जांच की गई। शिविर में स्कूल के प्रधानाचार्य पदम सिंह, मुख्याध्यापिका मीनू महेश्वरी ने कहा कि शिविर रोटरी क्लब पांवटा साहिब की तरफ से आयोजित किया गया।
शिविर में पूरन चंद मेडिकल चैरिटेबल ट्रस्ट पांवटा साहिब के डॉक्टरों की टीम के द्वारा बच्चों के दांतों की जांच की गई।
शिविर में डॉ. दिव्या व्यास ने स्कूली बच्चों को बताया कि रोजाना ब्रश करना चाहिए। ये भी बताया कि ब्रश कैसे करना चाहिए और क्यों करना चाहिए।
साथ ही बताया कि किन पदार्थों का सेवन करना चाहिए, किसका नहीं ताकि दांत स्वस्थ रहें। बीबी जीत कौर स्कूल के बच्चों ने इस दंत चिकित्सा निरीक्षण में बढ़ चढ़ कर भाग लिया है।