फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: आंगनबाड़ी केंद्र हाथी की कब्र में जांचा 50 बच्चों का स्वास्थ्य

विज्ञापन
नाहन के आंगनबाड़ी केंद्र हाथी की कब्र में बच्चे का भार करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूनम चौहान। स
विज्ञापन
सचित्र-
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र हाथी की कब्र में जांचा 50 बच्चों का स्वास्थ्य
शहर के आंगनबाड़ी केंद्रों में हुई 0 से 5 साल के बच्चों की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। शहर के आंगनबाड़ी केंद्रों में 0 से पांच साल तक के बच्चों की लंबाई और भार का माप लिया गया। पोषण अभियान के तहत शहर के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ताओं ने बच्चों के वजन और लंबाई की जांच की।
आंगनबाड़ी केंद्र हाथी की कब्र में तीन दिन में करीब 50 बच्चों की लंबाई और भार का माप किया गया। यहां कार्यकर्ता पूनम और सहायिका सुनीता ने बच्चों की जांच की।
विज्ञापन

मिया का मंदिर केंद्र में कार्यकर्ता बबली शर्मा ने करीब 35 बच्चों की लंबाई व भार की जांच की। सभी बच्चे सामान्य स्थिति में पाए गए। इस दौरान सहायिका शमशाद बेगम और आशा कार्यकर्ता सबीना भी मौजूद रहीं।
वहीं छोटा चौक केंद्र में तीन दिन में करीब 34 बच्चों के भार व लंबाई की जांच की गई। यहां भी सभी बच्चे सामान्य पाए गए। यहां कार्यकर्ता मीरा जोशी ने बच्चों की जांच की।
विज्ञापन

मीरा जोशी, पूनम चौहान व बबली शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान बच्चों के अभिभावकों को पोषण अभियान पर भी जागरूक किया गया। संवाद

नाहन के आंगनबाड़ी केंद्र हाथी की कब्र में बच्चे का भार करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूनम चौहान। स

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें