राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव 26 से 28 अक्टूबर तक मनाया जाएगा
स्टॉर कलाकार, स्थानीय कलाकार, कलश यात्रा और कृष्ण लीला का मंचन होगा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा साहिब नगर परिषद मैदान में इस बार राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव 26 से 28 अक्टूबर तक आयोजित होगा। स्टॉर कलाकारों के साथ स्थानीय कलाकारों को भी मौका मिलेगा। यमुना शरद महोत्सव के आयोजन को लेकर बैठक के बाद एसडीएम गुंजित चीमा ने यह जानकारी दी।
एसडीएम पांवटा गुंजीत सिंह चीमा ने कहा कि मेले के दौरान तीन सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा जिसमे स्थानीय कलाकारों सहित स्टार कलाकार भी बुलाया जाएगा। साथ ही कृष्ण लीला को लेकर भी मंचन किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने बैठक में आये सभी विभागों व मेला कमेटी के सदस्यों को इस मेले को और अच्छा करने के लिए सुझाव मांगे गए।
इस दौरान उन्होंने बताया कि मेले में स्वयं सहायता समूह की सदस्यों की ओर से स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनियां भी लगाने का निर्णय लिया गया है ताकि महिलाओं को अपने उत्पाद के विक्रय का उचित मंच मिल सके। उन्होंने कहा कि मेले के अवसर पर परंपरागत ढंग से जलाभिषेक एवं कलश यात्रा का आयोजन भी किया जाएगा। इसके साथ मेले के आयोजन को स्मरणीय बनाने के लिए स्मारिका भी प्रकाशित की जाएगी।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी पांवटा प्रताप चौहान, हिमाचल प्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स पांवटा इकाई अध्यक्ष सतीश गोयल, हिमोत्कर्ष संस्था अध्यक्ष आरपी तिवारी, नगर परिषद अध्यक्षा निर्मल कौर, उपाध्यक्ष ओपी कटारिया, कनिष्ठ अभियंता गुरदत्त चौहान, अनिल शर्मा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
...