फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारुवाला क्षेत्र से लापता नरेश का जंगल में मिला शव, सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब के तारुवाला क्षेत्र के एक व्यक्ति का शव बाइला के जंगल से बरामद हुआ है। दरअसल, मृतक घर से गत मंगलवार कुछ बताए बगैर कार से कहीं निकल गया था। जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद रातभर सर्च अभियान चलाया गया। बुधवार को लापता का शव जंगल से बरामद हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के तारुवाला की दुर्गा कॉलोनी निवासी नरेश शर्मा (45) मंगलवार को अचानक कार लेकर बिना बताए घर से निकल गया। देर रात को कार बाइला के जंगल में सड़क के किनारे मिली। इसके बाद परिजनों व पुलिस ने आसपास के जंगल तलाशा। ज्यादा अंधेरा होने पर रात को सर्च अभियान बंद करना पड़ा। फिर बुधवार को तड़के बाइला के जंगल में तलाश अभियान शुरू किया। मुख्य मार्ग से करीब 900 मीटर दूरी पर नरेश शर्मा का शव मिल गया। शुरुआती जांच में कयास लगाए जा रहे हैं कि नरेश ने आत्महत्या की है।
बताया जा रहा है कि नरेश पिछले कुछ समय से खराब स्वास्थ्य के कारण परेशान चल रहा था। हो सकता है कि इसकी वजह से आत्महत्या की हो। मौके पर उल्टियां की गई थीं। अंदेशा लगाया जा रहा है कि किसी विषाक्त पदार्थ के सेवन से आत्महत्या की गई है। यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही साफ हो पाएगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया है।
विज्ञापन

डीएसपी बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है। शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक स्वास्थ्य के चलते मानसिक तनाव में रहने लगा था। इससे आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक नरेश पेशे से ट्रांसपोर्टर था। डीएसपी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें