फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल वेतन में शामिल हो 5, 10, 15 फीसदी बढ़ोतरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन पांवटा साहिब इकाई की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। इसमें पेंशन बढ़ोतरी को मूल वेतन में शामिल करने, कर्मचारियों की बकाया पेंशन और मेडिकल बिलों के भुगतान समेत अन्य मांगों पर चर्चा की गई। प्रधान डॉ. विपिन कालिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में पेंशनर की 65, 70 और 75 वर्ष आयु पूरी करने पर 5, 10 और 15 फीसदी बढ़ोतरी को मूल वेतन में शामिल करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
विज्ञापन

बैठक में वर्ष 2006 से पूर्व सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाया पेंशन बढ़ोतरी का भुगतान करने की मांग प्रमुखता से उठाई। बैठक में कहा गया कि मेडिकल बिलों का समय पर भुगतान नहीं हो रहा है। इस वजह से उन्हेें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में अस्पताल में हाइड्रोलिक बेड होने की जरूरत पर बल दिया गया। पेंशनरों ने कहा कि अस्पताल के अधिकारियों को इस मांग को लेकर अवगत करवाया जाएगा। कुछ मरीजों को उठने और बैठने में काफी दिक्कतें होती है। स्थानीय बैंकों के प्रभारियों से वरिष्ठ नागरिकों के लिए जल्द एक अलग काउंटर की सुविधा दिए जाने का आश्वासन मिला है। इस पर सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने आभार प्रकट किया। इस अवसर पर डॉ. विपिन कालिया, डॉ. टीआर नंदलाल, टीपी सिंह, डॉ. वेदप्रकाश सिंह, बीएस तोमर, मनजीत सिंह, सतपाल सिंह, लखबीर सिंह, तरलोचन सिंह, एमएल गुप्ता, वीपी भंडारी, एनएन खत्री, एस शर्मा, आईपीएस वालिया, पीसी भंडारी, डॉ. पीसी भगत, एमएस भटनागर, सुधा कालिया, सीएस चौधरी, केके चड्ढा, बीएस नेगी, एसएल वर्मा, जोगिंद्र सिंह, केके चौधरी, प्रेम सिंह, जोगी राम, प्रेमपाल सिंह, एसएस गुप्ता, रविंद्र कुमार और सुशील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें