अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। प्रदेश में 19 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के चलते जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस चुनाव में दिव्यांग मतदाताओं को उनके मताधिकार के बारे में विशेष रूप से प्रेरित किया जा रहा है। जिला सिरमौर निर्वाचन अधिकारी और उपायुक्त ललित जैन ने कहा कि 19 मई को आयोजित होने वाले लोकसभा चुनाव में 638 दिव्यांग मतदाताओं को उनके मताधिकार के बारे में प्रेरित करने और उन्हें मतदान के दिन मतदान केंद्र तक परिवहन सुविधा और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है।
उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर आदित्य नेगी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जिनका मोबाइल नंबर 9459626586 है। इसी प्रकार दिव्यांग मतदाता किसी भी प्रकार की सुविधा के लिए जिला कल्याण अधिकारी सिरमौर विवेक अरोड़ा के मोबाइल नंबर 9418062917 पर संपर्क कर सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में कार्यरत सभी तहसील कल्याण अधिकारी और अन्य संबंधित कर्मचारियों को दिव्यांगों को सहायता प्रदान करने के लिए नियुक्त किया गया है। इनमें नाहन उपमंडल के लिए अनिता शर्मा मोबाइल नंबर 9418042535, राजगढ़ उपमंडल के लिए गावा सिंह नेगी मोबाइल नंबर 8219669719, पच्छाद के लिए नितीश कुमार मोबाइल नंबर 8219970925, संगड़ाह उपमंडल के लिए बलवीर ठाकुर मोबाइल नंबर 8894310658, पांवटा उपमंडल के लिए नीलम शर्मा मोबाइल नंबर 7888554393 और शिलाई उपमंडल के लिए प्रशांत परमार मोबाइल नंबर 9816241095 को उपमंडल स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनके मोबाइल नंबर पर कोई भी दिव्यांग मतदाता मतदान संबंधी किसी भी प्रकार की सुविधा के लिए संपर्क कर सकता है।