फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियांश और भारती ने जीती सौ मीटर की दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रियांश और भारती ने जीती सौ मीटर की दौड़
विज्ञापन

डीएवी सिरमौर स्कूल पांवटा की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
उपायुक्त ललित जैन ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। डीएवी सिरमौर पब्लिक स्कूल पांवटा की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता-2018 शुक्रवार को शुरू हुई। शुभारंभ अवसर पर उपायुक्त ललित जैन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। ललित जैन ने कहा कि शैक्षणिक संस्थान किसी भी देश के निर्माण और विकास में उल्लेखनीय स्थान रखते हैं। डीएवी जैसे शैक्षणिक संस्थान राष्ट्र को राष्ट्र बनाने में अग्रणी रहे हैं। इसमें शिक्षा के साथ युवाओं के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास पर जोर दिया जाता है। स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. वीके लवानिया ने मुख्यातिथि और अन्य मेहमानों का स्वागत किया।
विज्ञापन

पहले दिन हुए खेलों के अंतिम परिणामों में छात्रों के अंडर-14 वर्ग की सौ मीटर दौड़ में प्रियांश ने पहला, अंकुश ने दूसरा और तेजस्वी ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि, छात्राओं की अंडर-14 वर्ग की सौ मीटर दौड़ में भारती ने पहला, शिखा ने दूसरा व तनिष्का ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि, इसी वर्ग में छात्रों की सौ मीटर दौड़ में हर्षित पहले, आदित्य दूसरे और अर्चित तीसरे स्थान पर रही। छात्राओं की अंडर-17 वर्ग की सौ मीटर दौड़ में सिमरन नेगी पहले, अंजलि दूसरे और चंचल गुप्ता तीसरे स्थान पर रही। छात्र वर्ग में बंटी ने पहले, योगेश ने दूसरे और संदीप ने तीसरे स्थान पर जीत दर्ज की। छात्राओं की अंडर-12 वर्ग की सौ मीटर दौड़ में अश्विता, वंदना व उवर्शी ने क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर जीत हासिल की। इस मौके पर तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री, डीएसपी प्रमोद चौहान, डॉ. वीपी गुप्ता, कैप्टन पीसी भंडारी, शशिकिरण गुप्ता, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष पांवटा चतर सिंह तोमर, आशा तोमर, नप कमेटी उपाध्यक्ष नवीन शर्मा, मीनाक्षी, विवेक गुप्ता, मनीषा, सुमन, पूनम शर्मा, प्रदीप, पूनम, पी जिंदल, कंचन, एस कटोच, निशा, बबीता, मधुकर डोगरी, सुनीता चौधरी व अश्वनी गोयल समेत अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें