फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपग्रेड देवका पाठशाला को बिंदल ने किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
स्तरोन्नत देवका स्कूल का बिंदल ने किया शुभारंभ
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि शिक्षा में गुणात्मक सुधार और विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास जयराम ठाकुर सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश भर में विभिन्न श्रेणी के शिक्षकों के हजारों खाली पदों को भरने के साथ शिक्षण संस्थानों के अधोसंचरनात्मक ढांचे को सुदृृढ़ किया जा रहा है। देवका प्राथमिक पाठशाला के स्तरोन्नत अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विस अध्यक्ष बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 64 साल बाद देवका प्राथमिक स्कूल का अपग्रेड होना प्रसन्नताजनक है, लेकिन हैरान करने वाला भी। इससे सिद्ध होता है कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में धारटी क्षेत्र के इन ग्रामीण भागों की जमकर अनदेखी हुई। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नाहन निर्वाचन क्षेत्र में बड़ाबन राजकीय प्राथमिक पाठशाला को स्तरोन्नत कर माध्यमिक, माध्यमिक पाठशाला मालोंवाला को स्तरोन्नत कर उच्च और अगड़ीवाला में नए प्राथमिक पाठशाला खोले हैं, जिन्हें कार्यशील बनाया जा रहा है। मिश्रवाला उच्च विद्यालय को स्तरोन्नत कर जमा दो, मिडल स्कूल लौहगढ़ को स्तरोन्नत कर दसवीं तक किया गया है। बर्मापापड़ी-कौलांवाभूड़ के लिए नई आईटीआई स्वीकृत हुई हैं। इस अवसर देवका पंचायत के पूर्व प्रधान नरेश, भाजपा मंडल महामंत्री प्रीतमोहन शर्मा के अलावा उपनिदेशक उच्च शिक्षा उमेश बहुगुणा, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विपिन शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें