एसवीएन और एवीएन स्कूल को ऑल राउंड बेस्ट का खिताब
कफोटा खंड की सातवीं खंड स्तरीय खेलकूद स्पर्धा आयोजित
प्रधानाचार्य जोगी राम ने सम्मानित किए खिलाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
सतौन (सिरमौर)। कफोटा खंड के छात्र वर्ग की सातवीं खंड स्तरीय खेलकूद स्पर्धा में एसवीएन पब्लिक स्कूल और एवीएन पब्लिक स्कूल को सामूहिक तौर पर ऑल राउंड बेस्ट के खिताब से नवाजा गया। जामना स्कूल में आयोजित इस स्पर्धा में समापन समारोह में स्कूल के प्रधानाचार्य जोगी राम कन्याल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
इस दौरान उन्होंने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत भी किया। इस खेल स्पर्धा के अंतिम परिणामों में खो-खो के अंतिम मुकाबले में सीसे स्कूल टटियाना ने सीसे स्कूल कमरऊ को 6-2 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। कबड्डी स्पर्धा में सीसे स्कूल जामना ने एसवीएन कफोटा को 55-52 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।
बैडमिंटन में एसपीएस कफोटा ने एवीएम कफोटा को हराकर ट्रॉफी प्राप्त की। वॉलीबाल में एवीएम कफोटा ने फाइनल मुकाबले में हाई स्कूल शावगा कांडो को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। योग में सीसे स्कूल कमरऊ प्रथम ओर एवीएम कफोटा द्वितीय रहा। जबकि नाटक में एवीएम कफोटा प्रथम तथा एसवीएन कफोटा द्वितीय रहा।
समूहगान में सीसे स्कूल जामना प्रथम और एवीएम कफोटा द्वितीय रहा। भाषण प्रतियोगिता में सीसे स्कूल के निखिल ने बाजी मारी। एकल गान में एसवीएन कफोटा के धीरज ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा में बराबरी के 22-22 अंक हासिल करने पर एसवीएन और एवीएम कफोटा स्कूल को सामूहिक रूप से ऑल राउंड बेस्ट का खिताब प्रदान किया गया।
----
---तन्हा