फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र ने की जहर खाकर जान देने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा के पॉलीटेक्निक कॉलेज धौलाकुआं में शिक्षारत छात्र ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या का प्रयास किया। इंजीनियरिंग के छात्र का 6 माह पहले एक पेपर क्लीयर नहीं हुआ था। वह थर्ड सेमेस्टर का पेपर देने के लिए सरकाघाट (मंडी) से धौलाकुआं पहुंचा था।
मंगलवार को कॉलेज से वापस आते हुए उसे दोस्तों ने रास्ते में अचेत अवस्था में देखा जिसके बाद पुलिस को सूचित कर दिया। गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया, जहां से उसे पांवटा से नाहन रेफर कर दिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे पीजीआई ले गए।
विज्ञापन

जिला मंडी सरकाघाट निवासी इंजीनियरिंग के छात्र तरुण कुमार(19) पुत्र प्रवीण कुमार दो वर्षों से धौलाकुआं संस्थान से शिक्षा ग्रहण कर रहा हैं। छात्र कंप्यूटर ट्रेड में है। वह 6 माह पहले हुए पेपर को क्लीयर नहीं कर पाया था। मंगलवार को कॉलेज सेे पेपर देकर कमरे की तरफ जा रहा था। रास्ते में दोस्तों ने अचेत अवस्था में पाया। पता चला कि छात्र ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। दोस्तों ने सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया। माजरा पुलिस टीम अस्पताल पहुंची लेकिन छात्र ब्यान देने की स्थिति में नहीं था। प्राथमिक उपचार के बाद छात्र को नाहन रेफर किया लेकिन हालत गंभीर होने पर चंडीगढ़ ले गए।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि छानबीन की जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि छात्र 6 माह पहले हुई परीक्षा को क्लीयर नहीं कर पाया था। 22 मई 2018 को परीक्षा देने धौलाकुआं पहुंचा था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें