फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डयूटी से गायब मिली शिक्षिका, भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ड्यूटी से गायब मिली शिक्षिका, भेजा नोटिस
उप निदेशक की छापेमारी से शिक्षकों में हड़कंप
बांगरण स्कूल में मिली खामियों की होगी जांच
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उप निदेशक दलीप सिंह नेगी ने शुक्रवार को पांवटा के राजकीय प्राथमिक पाठशाला फूलपुर बांगरण का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल से एक महिला शिक्षिका नदारद मिली। महिला शिक्षिका को कारण बताओ नोटिस किया गया है। पिछले कुछ अरसे से शिक्षा उप निदेशक ने सिरमौर के कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया है। इस दौरान किसी तरह की लापरवाही या नदारद रहने वालों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करके कड़ा संज्ञान भी लिया है।
शुक्रवार को उप निदेशक दलीप नेगी ने पांवटा के प्राथमिक पाठशाला में छापेमारी की। उपनिदेशक को कई दिनों से कुछ स्कूलों की शिकायत मिल रही थी कि स्कूल में कुछ शिक्षक समय पर नहीं आते। इस दौरान एक अध्यापिका स्कूल से नदारद मिली जिसका कड़ा संज्ञान लेते हुए उप निदेशक ने कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान स्कूल में शिक्षा की गतिविधियों व मध्याह्न भोजन के बारे में पूरी जानकारी ली गई। स्कूली बच्चों के शिक्षा स्तर व अध्यापकों की शिक्षा प्रदान करने की कार्यशैली को भी जाना गया। इस दौरान स्कूल में कई खामियां पाई गईं। उप निदेशक ने तमाम खामियों की जांच करने की बात कही है। वहीं, स्कूल प्रबंधन को आदेश दिए हैं कि इन खामियों को दूर किया जाए।
विज्ञापन

उधर, शिक्षा उप निदेशक एलिमेंट्री सिरमौर दलीप सिंह नगी ने पुष्टि की है। उप निदेशक ने बताया कि स्कूलों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। पांवटा के फूलपुर बांगरण स्कूल में एक अध्यापिका स्कूल से नदारद मिली। महिला शिक्षिका को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। उससे पूछा गया है कि वह स्कूल में क्यों नहीं थी।
------------------
सुरेश तोमर
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें