फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाया में बनेगा शिरगुल महाराज का भव्य मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राजगढ (सिरमौर)।
लगभग चार साल पूर्व अग्निकांड में जलकर राख हुए देवता शिरगुल महाराज की जन्म स्थली शाया में मंदिर निर्माण शुरू हो गया है। शिमला और सिरमौर जिला के प्रमुख आराध्य शिरगुल देवता का मंदिर करोड़ों रुपये की लागत से बनाया जाएगा। इसके लिए काष्टकला का बेहतरीन डिजाइन भी तैयार किया गया है।

भाषा एवं संस्कृति विभाग ने मंदिर निर्माण के लिए करीब 38 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं लेकिन नौतबीन के लोगों और शिजस्वी मंदिर समिति ने यहां करीब डेढ़-दो करोड़ की लागत से प्राचीन काष्ठ कला के अनुसार भव्य मंदिर निर्माण का खाका तैयार किया है। इसके तहत इन दिनों लकड़ी के पायों पर नक्काशी का कार्य प्रारंभ हो गया है।
विज्ञापन


जिला शिमला के हाटकोटी, चडग़ांव के प्रसिद्ध कारीगरों के अतिरिक्त कुछ स्थानीय कारीगर इस कार्य में जुटे हैं। नौतबीन (देवता से संबंधित नौ बड़े इलाके के लोग) के मुखिया रणवीर सिंह व शिजस्वी मंदिर समिति के अध्यक्ष अमर सिंह ने बताया कि मंदिर निर्माण का कार्य करने वाले शवाई के कारीगरों को जिला शिमला से लाया गया है।
उन्होंने मंदिर निर्माण की प्राचीन काष्ठ कला यानी लकड़ी पर फूल पतियां आदि की नक्काशी करके मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया है। इस मंदिर निर्माण में करीब दो तीन वर्ष लगेंगे। लकड़ी में नक्काशी के काम के साथ मंदिर की चिनाई के लिए जिला मंडी से पत्थर लाए जाएंगे। जबकि पत्थरों के साथ लकड़ी के बंध डाले जाएंगे। मंदिर निर्माण में लगभग तीन सौ पेड़ लगेंगे जिसके लिए स्थानीय लोग आगे आ रहे हैं।

मंदिर समिति के अध्यक्ष अमर सिंह ने बताया कि भुईरा पंचायत के मावी लोगों ने तीस पेड़ देवदार के अपनी मलकीयत से मंदिर निर्माण के लिए देने की घोषणा की है। मंदिर निर्माण करने वाले हाटकोटी के प्रमुख कारीगर पंकज धीमान ने बताया कि मंदिर के प्रांगण में लकड़ी के पायों को बनाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। एक पाये को बनाने में एक मिस्त्री के छह से सात दिन लग जाते हैं। चिनाई के लिए अच्छा पत्थर मंडी या बडोग से लाया जाएगा। चिनाई के बीच मंदिर की लंबाई चौड़ाई के पूरे बंध देवदार की लकड़ी के डाले जाएंगे। उसमें भी नक्काशी का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

पंकज धीमान के साथ चडग़ांव के कारीगर चरणदास, पप्पू, हाटकोटी के बंटी व स्थानीय मिस्त्री सत्यदेव, दिनेश, सोमदत्त व गोपाल आदि लकड़ी के कार्य में जुटे हैं। नौतबीन के मुखिया रणवीर सिंह ने बताया कि शीघ्र ही नौतबीन की एक बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें मंदिर निर्माण को लेकर व्यापक चर्चा की जाएगी। लोगों की सलाह के अनुसार कार्य किया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें