फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक पाठशालाओं में प्रतिनियुक्ति पर भेजे शिक्षक

विज्ञापन
हैप्पी टीचर्स डे - फोटो : Youthgiri
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

संगड़ाह (सिरमौर)।
रेणुका विधानसभा क्षेत्र की 30 पाठशालाओं में शिक्षा विभाग ने प्रतिनियुक्ति पर अध्यापक तैनात कर दिए हैं जिससे चुनावों के दौरान इन पाठशालाओं में ताला लगने से बच गया है।

बता दें कि रेणुका विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले स्कूलों के शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाई गई है। क्षेत्र की 30 पाठशालाएं ऐसी थीं जिनके सभी शिक्षक चुनाव ड्यूटी पर भेज दिए थे जिसकी वजह से कई दिनों तक स्कूल में ताला लटकने की नौबत आ गई थी।
विज्ञापन



‘अमर उजाला’ ने इस खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। इसके बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया और उसने इन सभी 30 पाठशालाओं में प्रतिनियुक्ति पर अध्यापक भेज दिए। उप मंडलाधिकारी जीवन नेगी द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई के उपरांत मिडल, हाई स्कूल, सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को इन पाठशाला में शिक्षण कार्य सुचारु रूप से चलाने के लिए प्रतिनियुक्त कर दिया गया है।


प्राथमिक शिक्षा खंड अधिकारी रविंद्र ठाकुर ने कहा कि सभी 12 केंद्रों की 30 पाठशालाओं में शिक्षण कार्य सुचारु रूप से चलाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर दी गई है। इन सभी पाठशालाओं में शिक्षण कार्य सुचारु रूप से चल रहा है।
विज्ञापन

---
यह पाठशालाएं चुनाव के दौरान होनी थी बंद
लाना पालर, पलोईला, थाना खेगवा, लोहारा टिकरी, ढालपलियारा, कमनाड़ी, हरियोट, बढ़ोल, सोंफर, चुइनाधार, पिछवा, थौला, भलोना, मंडवाच, सांगना, निचला गाता, अवांठा, चियाड़ो, चुनोटी, बनवानी, कांडो, उंगर, देवणा, मण्डोली, रनवा, वियोंग, मानल दोची, जबडोग, सेरखंडवारी व अरट शामिल हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें