फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला सिरमौर में 408288 लोगों को लगी कोविड की दूसरी डोज

विज्ञापन
नाहन चौगान मैदान में खेलकूद स्पर्धा में दौरान कल्याण विभाग के कर्मी को कोविशील्ड लगाती स्वास्थ् - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य विभाग ने कोविड टीकाकरण की दूसरी डोज के शेष निर्धारित लक्ष्य को शुक्रवार को पूरा कर लिया है। विभागीय जानकारी के मुताबिक सिरमौर जिले के छह स्वास्थ्य खंडों में शुक्रवार तक 408288 लोगों को कोविड टीकाकरण की दूसरी डोज लगाई गई है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से भी तीन दिसंबर तक इस लक्ष्य को पूरा करने का आश्वासन दिया गया था जिसे शुक्रवार को पूरा कर लिया गया है। वर्तमान में जिला सिरमौर में 438051 लोगों को कोविड की पहली और 408288 लोगों को दूसरी डोज लग गई है।
गौरतलब है कि जिला स्वास्थ्य विभाग को 30 नवंबर तक 387526 लोगों को दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। विभाग ने 28 नवंबर को ही निर्धारित लक्ष्य से अधिक वैक्सीनेशन कर इसे हासिल कर लिया। इसके बाद पहली डोज के निर्धारित लक्ष्य में वृद्धि करते हुए विभाग ने 30 नवंबर तक 405902 लोगों का टीकाकरण किया। ऐसे में दूसरी डोज के वैक्सीनेशन के लिए शेष लक्ष्य को विभाग ने शुक्रवार को पूरा कर लिया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि कोविड टीकाकरण को लेकर जिला सिरमौर में स्वास्थ्य विभाग की 100 टीमें टीकाकरण कार्य में लगी हुई हैं। जिले में स्थापित विभिन्न टीकाकरण केंद्रों के अलावा मोबाइल टीमों ने वैक्सीनेशन के कार्य को बखूबी अंजाम दिया। मोबाइल टीम की ओर से कार्यक्रमों, शादी समारोह, शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों व अन्य जगह पहुंचकर वैक्सीनेशन कार्य को पूरा किया गया। वैक्सीनेशन कार्य का सबसे अधिक प्रतिशत स्वास्थ्य खंड धगेड़ा में रहा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला सिरमौर डॉ. संजीव सहगल ने बताया कि कोविड टीकाकरण की दूसरी डोज के लिए शेष बचे सभी लोगों की वैक्सीनेशन शुक्रवार को पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 408288 लोगों को कोविड की दूसरी डोज लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें