फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 करोड़ से 400 किलोमीटर लंबी सड़कें सुधरेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में चार सौ किलोमीटर सड़क का जल्द कायाकल्प होगा। पीएमजीएसवाई के तहत क्षेत्र की क्षेत्र की एक दर्जन सड़कों की दशा पूरी तरह बदल जाएगी। इससे दर्जनों पंचायतों की हजारों की आबादी को इसका सीधा लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के सराहां और राजगढ़ मंडल के तहत आने वाली इन सड़कों पर 400 करोड़ रुपये का बजट खर्च होगा। इसमें पच्छाद मंडल की 200 किलोमीटर व राजगढ़ मंडल की 200 किलोमीटर लंबी सड़कों की टारिंग की जाएगी। टारिंग से पहले इन सड़कों पर पुलिया निर्माण, डंगा निर्माण, नालियों का निर्माण व सोलिंग आदि कार्य होंगे, वहीं सड़क किनारे पैरापिट आदि अन्य निर्माण भी किए जाएंगे।
पहले चरण में एक दर्जन सड़कों की दशा को सुधारा जाएगा। इसकी डीपीआर सरकार को भेजी गई थी। स्वीकृति मिलने के बाद 120 करोड़ रुपये के बजट से इन सड़कों का सुधार होगा। विभाग ने इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगले चरण में और सड़कें ली जाएंगी। इन सड़कों की तस्वीर बदलने सेे पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों की हजारों की आबादी लाभान्वित होगी।
विज्ञापन

......
इन सड़कों का होगा कायाकल्प
38 किमी लंबी धरयार-मरयोग सड़क पर 38 करोड़ खर्च होंगे। 14 किलोमीटर लंबी सड़क नैनाटिक्कर-देवस्थल पर 14 करोड़, 6 किलोमीटर बागथन-धभूडघाट सड़क पर 6 करोड़, चूड़वाधार-सिलाना जोड़ी-पेरवीखड़ 10 किलोमीटर लंबी सड़क पर 10 करोड़ रुपये राशि खर्च होगी।
जबकि राजगढ़-बडग़ला साढ़े नौ किलोमीटर सड़क पर 9.50 करोड़, रेडी गुसान-डुंगाफाग सड़क पर साढ़े पांच करोड़ रुपये, नेरीपुल-टाली भूजल मड़ोली 18 किलोमीटर सड़क पर 18 करोड़, संपर्क सड़क थानाधार पर 5 करोड़, धामला-मानवा धन चुकरिया सड़क पर 14 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
........
सड़कों का होगा कायाकल्प, लोगों को मिलेगा लाभ : रीना कश्यप
पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के दोनों मंडलों में 200-200 किलोमीटर की सड़कें पीएमजीएसवाई के तहत ली गई हैं। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में 400 किलोमीटर सड़कों का कायाकल्प होने से लोगों को भारी फायदा पहुंचेगा।
.......
पहले चरण में 120 करोड़ होंगे खर्च : प्रेमदास नरवाल
अधिशासी अभियंता सराहां प्रेमदास नरवाल ने कहा कि पीएमजीएसवाई के तहत सराहां और राजगढ़ क्षेत्र की करीब एक दर्जन सड़कें चकाचक होंगी। उन्होंने कहा कि पहले चरण में करीब 120 करोड़ रुपये सड़कों पर खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें