फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर में कोरोना के आए 40 और मामले

विज्ञापन
40 new corona cases found in sirmaur district on wednesday 13 july2022
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले में बुधवार को एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ है। एक साथ 40 नये मामले सामने आए हैं। जिले में सक्रिय मामले अब शतक के करीब है। लगातार बढ़ रहे मामलों से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। हालांकि, बुधवार को 11 लोग स्वस्थ भी हुए हैं, बावजूद इसके सक्रिय मामलों की संख्या 93 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विभाग की ओर से बुधवार को 494 सैंपलों की जांच की गई। इनमें से 454 की रिपोर्ट निगेटिव और 40 लोग संक्रमित मिले हैं। आरटीपीसीआर के अंतर्गत 83 सैंपलों की जांच की गई। इनमें से तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसी तरह रैपिड एंटीजन टेस्ट किट के तहत जांचे गए 411 सैंपलों में से 37 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं, 11 लोग कोरोना से स्वस्थ भी हुए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने बताया कि बुधवार को जिले में कोरोना के 40 नये मामले आए हैं। उन्होंने बताया कि बीते कुछ दिनों से जिले में कोरोना के मामलों में काफी वृद्धि हुई है। विभाग की ओर से सैंपलिंग और टीकाकरण बढ़ाया गया है। उन्होंने लोगों से कोविड नियमों का पालन करने और संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों से कोरोना टेस्ट करवाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें