फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38673 बच्चों ने पी दो बूंद जिंदगी की

Sun, 02 Apr 2017 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो नाहन
विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)।जनपद सिरमौर में रविवार को हजारों बच्चों ने पोलियो की खुराक गटकी। जिलाभर में जोरशोर के साथ अभियान का आगाज हुआ। सुबह नौ से शाम चार बजे तक चले हजारों लोग पोलियो बूथ पर पहुंचकर अपने बच्चों को दवा पिलाते हुए देखे गए। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग जिला सिरमौर की ओर से पल्स पोलियो के लिए जोरदार प्रबंध किए गए थे। विभाग ने 59348 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा है जिसमें से 38,673 बच्चों को दवाई पिलाई गई। इसके लिए जिला भर में 538 पोलियो बूथ स्थापित कि गए थे। 

इसके अलावा 11 ट्रांजिट टीमें, चार मोबाइल टीमों का गठन किया गया था। अभियान को सफल बनाने के लिए कुल 2152 कर्मचारियों की सेवाएं ली गईं। अब सोमवार और मंगलवार को घर-घर जाकर दवाई पिलाई जाएगी। आशा वर्कर घर-घर जाकर पोलियो की दवा बच्चों को पिलाएंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि अभियान जोर-शोर के साथ चला। उन्होंने कहा कि जो अभिभावक अपने बच्चों को आज दवाई नहीं पिला पाए हैं। वह अगले दो दिनों तक अवश्य पिलाएं। 
विज्ञापन

उधर, नाहन शहर में विभिन्न समाज सेवी संगठनों ने पोलियो अभियान चलाया। विभिन्न स्थानों पर लगे पोलियो बूथों पर पहुंचकर अभिभावकों ने नौनिहालों को दबा पिलाई। 
विज्ञापन



----------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें