फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मेहरूवाला में यमुना नदी के टापू में फंसे 32 लोग किए रेस्क्यू

विज्ञापन
मेहरुवाला में रेस्क्यू आपरेशन के दौरान टीम सदस्य बच्चों समेत लोगों को बाहर निकालते हुए
विज्ञापन
मेहरूवाला में यमुना नदी के टापू में फंसे 32 लोग किए रेस्क्यू
विज्ञापन

प्रशासन ने चार घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाले
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के भंगानी मेहरूवाला में यमुना नदी के बीच बने टापू पर दो परिवारों के 32 लोग फंस गए। चारों तरफ से उफनती यमुना के बीच फंसे परिवार के सदस्यों ने प्रशासन और पुरुवाला थाना पुलिस को सूचित किया।
इसके बाद एसडीएम पांवटा जीएस चीमा और पुलिस गोतोखोरों की टीम लेकर रात 2:30 बजे मेहरूवाला में पहुंचे जहां चार घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। इस दौरान महिलाओं, छोटे बच्चों समेत कुल 32 लोगों और 40 पशुओं को भी रेस्क्यू किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मध्यरात्रि को मेहरूवाला में यमुना नदी के बीच टापू में चारों तरफ से अचानक उफनती नदी के बीच ये लोग फंस गए। इसके बाद गुलाम हुसैन पुत्र लाली और जूहा हुसैन पुत्र लाली के परिवार ने प्रशासन को सूचित कर दिया। सूचना मिलने पर एसडीएम पांवटा जीएस चीमा, थाना प्रभारी जीत सिंह, नायब तहसीलदार फरीद मोहम्मद, पटवारी विष्णु भारद्वाज, भगानी पंचायत प्रधान हरजिंद्र कौर और गोजर की प्रधान विद्या देवी समेत सैकड़ों ग्रामीण रविवार रात को मौके पर पहुंच गए।
प्रशासन के साथ स्थानीय गोताखोर, पुलिस और अग्निशमन केंद्र के जवानों समेत रेस्क्यू टीम ने कार्य शुरू किया। सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए गुज्जर परिवार और स्थानीय लोगों ने गोताखोर टीम, अग्निशमन विभाग, पुलिस व स्थानीय ग्रामीणों का आभार जताया है।
विज्ञापन

एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने बताया कि मेहरूवाला में यमुना नदी के टापू से सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। संवाद

मेहरुवाला में रेस्क्यू आपरेशन के दौरान टीम सदस्य बच्चों समेत लोगों को बाहर निकालते हुए

मेहरुवाला में रेस्क्यू आपरेशन के दौरान टीम सदस्य बच्चों समेत लोगों को बाहर निकालते हुए

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें