फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिल में हजारों का संडरी चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। बिजली बिल में अघोषित संड्री चार्जिज के रूप में हजारों की राशि जोड़ी जा रही है। इससे बिल की राशि बढ़ गई है। इस संदर्भ में न तो विभागीय अधिकारियों को कोई जानकारी है और न ही बिल में इसकी कोई डिटेल है। उपभोक्ताओं का कहना है कि उन पर जबरन यह चार्जिंग थोपी जा रही है। पांवटा के शक्ति कॉलोनी निवासी एमएस मालविया ने कहा कि इसकी लिखित शिकायत अधिशासी अभियंता पांवटा को सौंप दी गई है।
विज्ञापन

उपभोक्ता ने कहा है कि शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो उपभोक्ता अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। एमएम मालविया ने कहा कि 11 मार्च को बिजली का बिल उन्हें मिला है। घरेलू बिल कुल 6096 रुपये का है। इसमें अघोषित संड्री चार्जिज के रूप में 5363 रुपये जोड़ दिए हैं। इसके बारे में बिजली बोर्ड के कार्यालय में पहुंचे तो बताया गया कि पुराने मीटर की औसतन खपत और नए मीटर की औसतन खपत के आधार पर ऑडिट वालों ने यह राशि निकाली है। उपभोक्ता ने बताया कि न तो पुराना मीटर हमारा था और न ही नया हमारा है। दोनों मीटर ही बिजली बोर्ड के थे। वह अपने बिल नियमित समय पर देते रहे हैं। फिर अचानक संड्री चार्जिज के रूप में हजारों रुपये की राशि बिना किसी डिटेल के ही जोड़ी जा रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि यह बिना किसी पूर्व सूचना के वसूलना गैर कानूनी और तानाशाहीपूर्ण है। इस तरह के कुछ अन्य उपभोक्ताओं के मामले भी आ रहे हैं। शिकायत भेज कर इस राशि को निकालने का आग्रह एचपीएसईबी से किया गया है। उधर, बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता पांवटा डीएस ठाकुर ने कहा कि इस तरह की शिकायत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें