फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

..यहां इलाज कम, परेशानियां मिल रही ज्यादा

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहराधार अस्पताल में एक्सरे न अल्ट्रासाउंड
विज्ञापन

सीएचसी का दर्जा मिलने पर भी नहीं मिल रहीं सुविधाएं
सैकड़ों लोगों को करना पड़ रहा परेशानियों का सामना
अमर उजाला ब्यूरो
नौहराधार (सिरमौर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहराधार में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। यहां न तो पूरा स्टाफ मौजूद है और न ही अन्य सुविधाएं। अस्पताल में मशीनें जंग खा चुकी हैं। इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को इन दावों के साथ खोला गया था कि ग्रामीणों को घर-द्वार स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। यहां लोगों को इलाज कम और परेशानियां ज्यादा मिल रही हैं। हालात यह है कि अस्पताल में न तो एक्सरे हो रहे हैं और न ही अल्ट्रासाउंड।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहराधार तहसील की 15 पंचायतों सहित, हरिपुरधार, लवाणधार, सैल, दियुड़ी, खड़ाह और शिमला जिला के कुपवी क्षेत्र के लोगों के लिए रामबाण सिद्ध हो सकता था। इसे दो साल पहले खोला भी इन्हीं दावों के साथ गया था लेकिन, ये दावे आज तक पटरी पर नहीं उतरे हैं। हालांकि, शुरुआती दौर में यहां सिर्फ एक चिकित्सक ही तैनात था। लेकिन, अब चिकित्सकों की संख्या चार हो गई है लेकिन, एक्सरे मशीन तक नहीं होने से लोगों को एक्सरे करवाने के लिए नाहन पहुंचना पड़ रहा है। संगड़ाह अस्पताल में भी एक्सरे की सुविधा नहीं है। यहां एक्सरे मशीन तो है, लेकिन रेडियोग्राफर नहीं होने से मशीन धूल फांक रही है। उधर, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. यशवंत सिंह अस्पताल में रिक्त पदों के साथ ही एक्सरे मशीन की डिमांड भी उच्च अधिकारियों को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें