फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेचड़ का बाग स्कूल के वार्षिक समारोह में नवाजे मेधावी विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बेचड़ का बाग में सोमवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद पाठशाला के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश पुंडीर ने स्कूल का वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया। तत्पश्चात स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. बिंदल ने कहा कि पाठशाला में विज्ञान भवन निर्मित करने के लिए सरकार ने एक करोड़ दो लाख की राशि स्वीकृत की है। इसका कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इसमें छठी कक्षा के समीर ठाकुर, सातवीं की पायल, आठवीं के उज्ज्वल पंवार, नौवीं के अभिषेक ठाकुर, दसवीं के रोहित, जमा एक कक्षा की वंशिका और जमा दो कक्षा की नेहा तोमर को पुरस्कृत किया गया। खेलकूद गतिविधियों में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने के लिए अजय शर्मा, अनिश, सचिन, कृष, आकाश, संजना, शबनम, सोनिका और उषा को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान अखंड शिक्षा ज्योति-मेरे स्कूल से निकले मोती नामक कार्यक्रम के तहत इस पाठशाला में पूर्व में शिक्षा ग्रहण कर चुके दस विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इनमें हरिंद्र दत्त, काकूराम, देवदत्त, दिनेश शर्मा, रविकांत, संदीप, अर्जुन अत्री, सुखदेव शर्मा, अंबिका और हरिंद्र शर्मा शामिल रहे। क्षेत्र की महिला मंडलों को भी समारोह में पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, रेणुका भाजपा मंडल के अध्यक्ष प्रताप तोमर, नाहन भाजपा मंडल अध्यक्ष दीनदयाल वर्मा, जिप सदस्य मनीष चौहान, एपीएमसी के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें