फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पच्छाद बीडीसी में तख्ता पलट की तैयारी

विज्ञापन
नेता
विज्ञापन
सराहां (सिरमौर)। प्रदेश में सत्तासीन होने के बाद पंचायतीराज संस्थाओं में भी अपने कब्जे जमाने के लिए भाजपा ने कवायद शुरू कर दी है। कांग्रेस समर्थित पच्छाद पंचायत समिति में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित करवाने में भाजपा कामयाब हो गई है। अब 15 सितंबर को इस मसले को लेकर बैठक बुलाई गई है। कुल 15 सदस्यों वाली इस पंचायत समिति में आठ सदस्यों ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया है।
विज्ञापन

पंचायती राज चुनाव में पच्छाद बीडीसी में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों का पलड़ा भारी रही। चुनाव में आठ सदस्य कांग्रेस और छह भाजपा के विजय हुई। उषा तोमर को अध्यक्ष और खुशी राम को इसका उपाध्यक्ष चुना गया। लेकिन, अब भाजपा के प्रदेश में सत्तासीन होते ही आठ सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया है। यानी पंचायत समिति में भाजपा का कुनबा बढ़ गया है। इनकी संख्या अब छह से आठ हो गई है। इससे अब पच्छाद की राजनीति में नया मोड़ आ गया है। राजनीतिक गलियारों में नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नाम पर भी चर्चा शुरू हो गई है। हाल ही में जिला पंचायत अधिकारी सिरमौर से अविश्वास प्रस्ताव को लेकर पंचायत समिति के सदस्य उनके कार्यालय में मिले हैं। प्रतिनिधि मंडल ने साफ तौर पर अविश्वास प्रस्ताव में पंचायत समिति की अध्यक्ष उषा तोमर और उपाध्यक्ष खुशी राम के कार्यों की कार्यशैली पर असंतुष्टि जताई है। इसके बाद जिला पंचायत अधिकारी ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों को 15 सितंबर को साढे़ ग्यारह बजे पंचायत समिति कार्यालय पच्छाद में बैठक में भाग लेने के लिए पत्र जारी किए हैं। इसी के साथ पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी को लेकर जोड़तोड़ शुरू हो गए हैं। पंचायत समिति अध्यक्ष उषा तोमर ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव पास हुआ है। इसके अलावा वह कुछ नहीं कह सकतीं। उधर, जिला पंचायत अधिकारी एमएस नेगी ने अविश्वास प्रस्ताव पारित होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि 15 सितंबर को इसके लिए बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें