फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरिपार इलाके की तीन नाबालिग गर्भवती

विज्ञापन
विज्ञापन
गिरिपार इलाके की तीन नाबालिग गर्भवती
विज्ञापन

घर वापस भेज चाइल्ड लाइन ने भी झाड़ा पल्लू
महिला एवं बाल विकास विभाग मामले से अंजान
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर के ट्रांसगिरि क्षेत्र में तीन नाबालिग गर्भवती हो गई हैं। इस सनसनीखेज मामले के उजागर होने से हर कोई दंग है। आशंका जताई जा रही है कि यह मामला बाल विवाह से जुड़ा है। हैरानी की बात है कि अभी तक यह मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा है। बाल विवाह का कोई भी सबूत न मिलने के कारण गर्भवती किशोरियों को चाइल्ड लाइन ने उनके परिजनों के हवाले कर अपना पल्लू झाड़ लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चाइल्ड हेल्पलाइन को मामले की गुप्त सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची चाइल्ड लाइन ने जब किशोरियों से सवाल किए तो बताया गया कि वे तीनों गांव में मेहमानबाजी के लिए पहुंची हैं। तीनों में एक की उम्र 15 साल बताई जा रही है। जबकि, दो 17-17 साल की हैं। इसके बाद चाइल्ड लाइन ने किशोरियों को सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश किया, जहां पता चला कि किशोरियां गर्भवती हैं। चाइल्ड लाइन ने तीनों को उनके परिजनों को सौंप दिया है। हैरानी की बात है कि इस मामले को पुलिस तक नहीं पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि गिरिपार के अलग-अलग गांव से संबंध रखने वाली तीनों किशोरियां एक ही गांव में ब्याहीं गई थीं। लेकिन, इसका खुलासा अब हुआ है। बताया जा रहा है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इन तीनों लड़कियों के घर गई थीं। लेकिन, उस वक्त तीनों लड़कियों की उम्र 19 साल बताई गई। जब इनसे उम्र के प्रमाण पत्र मांगे गए तो उनके पास कोई प्रमाण पत्र नहीं मिले। बाल कल्याण समिति की चेयरमैन विजयश्री गौतम ने बताया कि चाइल्ड लाइन ने तीनों किशोरियों को उनके समक्ष पेश किया था। वहीं, संबंधित विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अर्जुन नेगी ने बताया कि उनके संज्ञान में मामला आया है। विभाग मामले में आगामी कार्रवाई में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें