फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई : सुरेंद्र

विज्ञापन
consult doctor
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। पांवटा अस्पताल में दिव्यांग व्यक्ति के साथ एक चिकित्सक द्वारा बदसलूकी करने के मामले में सिरमौर जिला पैरा स्पोर्ट्स संघ ने कड़ा रोष प्रकट किया है। संघ ने स्वास्थ्य विभाग को आरोपी चिकित्सक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
संघ ने दो टूक शब्दों में कहा है कि जिला में दिव्यांगों के साथ ऐसा दुर्व्यवहार बिल्कुल भी सहन नहीं किया जाएगा। संघ के सीईओ सुरेंद्र कुमार ने कहा कि पांवटा अस्पताल में शुक्रवार को मेडिकल प्रमाण पत्र बनाने गए दिव्यांग लाल चंद के साथ वहां तैनात एक डॉक्टर ने बदसलूकी की। उसे आपत्ति जनक शब्द कह कर वहां से चले जाने के लिए कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दिव्यांग व्यक्ति का मेडिकल प्रमाण पत्र बनाने के लिए उसे महीनों से अस्पताल के चक्कर कटवाए जा रहे हैं। जबकि इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक ओर तो सरकार दिव्यांग लोगों के लिए कई योजनाएं चलाए जा रही हैं। उन्हें अपनी ओर से सुविधाएं मुहैया करवाने का प्रयास कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर अस्पताल में तैनात चिकित्सक दिव्यांग जनों के साथ बदसलूकी कर रहे हैं जो बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से मांग की कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाए। आरोपी चिकित्सक के खिलाफ 15 दिन के भीतर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। यदि ऐसा नहीं होता है तो संघ बड़े स्तर पर प्रदर्शन करेगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें